रायगढ़। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ जिले के सरिया वृत्त से 230 लीटर जहाज छाप महुआ शराब जब्त की। यह शराब ओडिशा बॉर्डर नाला के पास स्थित ग्राम अमुर्रा-रुचिदा कच्ची सड़क मार्ग पर छिपाकर रखी गई थी।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह शराब ओडिशा में निर्मित थी और इसे दो प्लास्टिक बोरियों में 600 और 550 नग पाउच (प्रत्येक में 200-200 मिलीलीटर) के रूप में छुपाकर रखा गया था। आबकारी टीम ने इसे लावारिस हालत में बरामद किया और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
चुनाव के मद्देनजर, राज्य में आचार संहिता प्रभावी है और अवैध शराब के कारोबार पर निगरानी बढ़ा दी गई है, खासकर सीमावर्ती इलाकों में।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।