कवर्धा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कवर्धा द्वारा पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके पश्चात कांग्रेस जनों ने अंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सभा में उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, विचारों और उनके द्वारा देश को दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र का स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल भारत के संविधान निर्माता थे, बल्कि वे वंचित, शोषित और दलित समुदायों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले महान योद्धा थे।
जिला कांग्रेस ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर समाज में समता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को मजबूत करने का निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लालजी चन्द्रवंशी, अशोक सिंह, गोपाल चंद्रवंशी, आकाश केशरवानी, संतोष यादव, वीरेंद्र जांगड़े, मणिकांत त्रिपाठी, अजहर खान, जलेश्वर यादव, सुरेश वर्मा, रामायण सिन्हा, दीपक ठाकुर एवं जयंत जायसवाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।