CHHATTISGARHKABIRDHAMWORLD

भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए नगरी निकाय चुनाव का किया शंखनाद

कवर्धा। आगामी नगरी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कवर्धा के गांधी मैदान में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में नगर के सभी 27 वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों से रैली के रूप में पहुंचे। सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

भाजपा प्रत्याशियों को जनता का आशीर्वाद

कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने सभी पार्षद प्रत्याशियों के साथ मंच पर जनता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा जनता की सेवा करने वाले परिश्रमी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, “पार्टी ने चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया है, अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें और सभी पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।”

भाजपा शासन में विकास को मिलेगी गति: विजय शर्मा

श्री शर्मा ने कांग्रेस शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते पांच वर्षों में भय और भ्रष्टाचार का माहौल रहा, लेकिन विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाया। उन्होंने कहा, “आपने मुझे कवर्धा की जिम्मेदारी दी है और पिछले एक साल में 70 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शहर के विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है। अब निकाय चुनाव में भाजपा को जिताना आपकी जिम्मेदारी है और शहर को सुंदर बनाना हमारी।”

भाजपा सरकार ने पूरे किए अपने वादे: अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ में तेज गति से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमने अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा किया है। चाहे वह महतारी वंदन योजना हो, गरीबों के लिए पक्के मकान हों या किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल धान का भुगतान, हमारी सरकार ने सबकुछ पूरा किया है।”

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान नगरी निकायों में भ्रष्टाचार चरम पर था और आम जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना पड़ता था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “गुड गवर्नेंस” देने में हमेशा अव्वल रही है और कवर्धा नगर पालिका में भाजपा को जिताने से शहर के विकास में कोई बाधा नहीं आएगी।

28 कमल खिलाने का लिया संकल्प

सम्मेलन में जिले के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अंत में 27 पार्षद प्रत्याशियों और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित कुल 28 सीटों पर जीत दर्ज करने का संकल्प लिया गया।

सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए भारत माता चौक तक एक भव्य रैली निकाली, जिसमें हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK