CHHATTISGARHKABIRDHAM

बजट 2025: 12 लाख तक टैक्स छूट और किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा बढ़ाने की घोषणा ऐतिहासिक – विधायक भावना बोहरा

कवर्धा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए बजट को लेकर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इसे ऐतिहासिक और जनहितकारी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की नीति पर काम कर रही है, और यह बजट उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भावना बोहरा ने बजट की बड़ी घोषणाओं की सराहना करते हुए कहा कि मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट देने का निर्णय ऐतिहासिक है। यह कदम देश के आम नागरिकों को आर्थिक राहत देगा। इसके साथ ही, किसानों के हित में किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया है, जिससे देश के 7.7 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से विकसित हुई है और वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है। इस बजट में गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

भावना बोहरा ने कहा कि यह बजट विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देश की आर्थिक मजबूती और जनता की भलाई को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

महत्वपूर्ण घोषणाएं:

  • किसानों के लिए ‘प्रधानमंत्री धन-धन्य कृषि योजना’ की शुरुआत होगी, जिससे 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी।
  • MSME सेक्टर में ऋण सीमा 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ की गई, जिससे छोटे उद्यमियों को व्यापार बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
  • स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए ऋण सीमा 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ की गई, जिससे नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा।
  • महिलाओं और अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए नई योजना, जिसमें पहली बार उद्यम शुरू करने वालों को 2 करोड़ रुपये तक का टर्म लोन दिया जाएगा।
  • मेडिकल शिक्षा में 75 हजार सीटें बढ़ाने की घोषणा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
  • जल जीवन मिशन का विस्तार 2028 तक, ताकि हर घर को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
  • 50,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित कर सरकारी स्कूलों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जाएगा।
  • हर जिला अस्पताल में डे-केयर कैंसर सेंटर बनाने की योजना, जिससे कैंसर मरीजों को स्थानीय स्तर पर इलाज मिल सके।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK