KABIRDHAM

कबीरधाम के बैगा परिवारों का सम्मान, राष्ट्रपति के विशेष न्यौता पर गणतंत्र दिवस समारोह पर होंगे शामिल

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के तीन विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के छह सदस्य 26 जनवरी 2025 को देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे। यह अवसर न केवल इन परिवारों के लिए, बल्कि पूरे कबीरधाम जिले के लिए गौरव और सम्मान का पल होगा। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपति मुर्मू के विशेष आमंत्रण पर कबीरधाम जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजति बैगा परिवार के तीन परिवारो को आमंत्रित किया गया है। विशेष आमंत्रित बैगा परिवारों में ग्राम पंचायत कादावनी के आश्रित ग्राम पटपरी की श्रीमती जगतिन बाई बैगा और उनके पति फूल सिंह बैगा, ग्राम तेलियापानी की श्रीमती तीतरी बाई बैगा और पति बुध सिंह बैगा, और ग्राम तेलियापानी की ही श्रीमती बाली बाई बैगा, पति सोनू राम बैगा कुल छः बैगा सदस्य है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के विशेष निमंत्रण पर दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने का गौरव प्राप्त होगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बैगा परिवारो को राष्ट्रपति के विशेष निमंत्रण प्राप्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर ने जिले के इन बैगा परिवारों को दिल्ली तक गणतंत्र दिवस के आयोजन तक सुरक्षित ले जाने के लिए इन परिवारों के साथ जिला क्रेडा अधिकारी नंद कुमार गायकवाड़ की डियूटी लगाई है।

राष्ट्रपति से मुलाकात और विशेष रात्रि भोज का अवसर

कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों को दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ आयोजित विशेष रात्रि भोज में सम्मिलित होने का भी सम्मान प्राप्त होगा। इन परिवारों को इसके अलावा, ये परिवार प्रधानमंत्री आवास, संसद भवन और राष्ट्रपति भवन और भी अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

सौर ऊर्जा ने बदली बैगा परिवारों की जिंदगी

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

महज एक साल पहले, 2024 की दीपावली के पहले तक इन परिवारों के घरों में अंधेरा था। बिजली की सुविधा से वंचित इन बैगा परिवारों की समस्याओं को दूर करने के लिए जिला कलेक्टर गोपाल वर्मा ने 24 अक्टूबर 2024 को ग्राम पंचायत कादावनी के मजराटोला पटपरी में जन चौपाल लगाई थी। इस दौरान उन्होंने क्रेडा विभाग को निर्देश दिया कि ग्राम पटपरी के सभी 25 घरों को सौर ऊर्जा संयंत्र से विद्युतीकृत किया जाए। क्रेडा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, प्रत्येक घर में 300 वॉट क्षमता के सोलर होम लाइटिंग सिस्टम लगाए। दीपावली के पहले ही इन घरों में पहली बार रोशनी पहुंची, जिससे इन परिवारों के जीवन में उजाला आया। इसी दौरान कलेक्टर गोपाल वर्मा ने नंद लाल बैगा के घर जाकर उनके परिवार के साथ भोजन भी किया था।

बैगा परिवारों ने भावुक होकर बोले यह सपना सच होने जैसा है

दिल्ली जाने की खबर से इन परिवारों में उत्साह और गर्व का माहौल है। श्रीमती जगतिन बाई बैगा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हमें राष्ट्रपति जी से मिलने का मौका मिलेगा। पहले हमारे गांव में अंधेरा था, लेकिन अब सौर ऊर्जा की वजह से हमारे घर रोशन हैं। यह सरकार और कलेक्टर साहब की बदौलत संभव हुआ है। श्रीमती तीतरी बाई बैगा ने बताया कि हमारी जिंदगी में यह सबसे बड़ा अवसर है। राष्ट्रपति जी से मिलना और गणतंत्र दिवस समारोह देखना हमारे पूरे गांव के लिए गर्व की बात है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK