KABIRDHAM

निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों की निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाई कई खामियां, गुणवत्ता एवं मॉनिटरिंग पर जताई नाराजगी

कवर्धा। राज्य शासन की स्वीकृति से कबीरधाम जिले में बच्चों और महिलाओं के पोषण और शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए दस करोड़ बावन लाख रूपए की लागत से 90 नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इन भवनों का निर्माण कवर्धा, बोड़ला, पंडरिया और सहसपुर लोहारा विकासखंडों में हो रहा है। इनमें कवर्धा विकासखंड में 19, बोड़ला में 35, पंडरिया में 31 और सहसपुर लोहारा में 5 भवन बन रहे हैं।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने शुक्रवार को कवर्धा विकासखंड के ग्राम दशरंगपुर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन क्रमांक-1 का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण में गंभीर खामियां पाई गईं। दीवारों के ऊपर बने स्लैब कमजोर थे और टाइल्स लगाने से पहले बेस मजबूत नहीं था। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी भवन बच्चों की शिक्षा और पोषण का आधार होते हैं। यदि इन भवनों की नींव ही कमजोर होगी, तो यह भविष्य में गंभीर समस्याएं खड़ी कर सकता है।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने संबंधित निर्माण एजेंसी और जनपद पंचायत की मॉनिटरिंग व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण प्रक्रिया की हर स्तर पर गहनता से जांच होनी चाहिए और तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य को पूरा किया जाए।
कलेक्टर ने जिले के कवर्धा, बोड़ला, पंडरिया और सहसपुर लोहारा विकासखंडों के सीईओ और तकनीकी सहायकों को निर्देश दिए कि वे सभी निर्माणाधीन भवनों का नियमित निरीक्षण करें और मॉनिटरिंग रिपोर्ट सीधे उनके कार्यालय में प्रस्तुत करें।

राज्य सरकार की स्वीकृति के तहत इन भवनों का निर्माण जिले के बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कलेक्टर ने विशेष रूप से सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग और निर्धारित मानकों का पालन करने पर जोर दिया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र भवन न केवल बच्चों की शिक्षा का केंद्र है, बल्कि उनके जीवन के लिए एक मजबूत आधार तैयार करता है। गुणवत्ताहीन निर्माण भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस परियोजना के तहत पूरे जिले में निर्माणाधीन 90 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर ने इन भवनों की गुणवत्ता पर विशेष मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी खामी को समय रहते दूर किया जा सके।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK