कवर्धा। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान तिहार मनाया गया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुनिश्चित की। इस बीच किसान संगठन और कांग्रेस ने ज्ञापन, धरना एवं प्रदर्शन कर खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। इस पर सरकार ने बाकी किसानों के धान खरीदने के लिए 5 एवं 6 फरवरी को खरीदी की तिथि बढ़ाई।
धान तिहार के सीजन में सबसे बड़ी चुनौती रही अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर रोक लगाना। प्रदेश भर में जिला प्रशासन इस पर सतर्क था। मौका पाकर कुछ बिचौलिए अवैध धान खपाने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने नाकाम कर दिया।
इस क्रम में थाना झलमला के निरीक्षक जे. एल. शांडिल्य एवं उनके स्टाफ ने 04.02.2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पीकअप वाहन क्रमांक CG 04 CG 4882 को रोककर जांच की। वाहन में निखिल अग्रवाल (22), ग्राम रेंगाखार और मानिकराम यादव (43), ग्राम चिल्फी, अवैध रूप से धान ले जा रहे थे।
जांच में आरोपी धान परिवहन के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। मौके पर 70 बोरी, लगभग 25 क्विंटल धान जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 77,500 रुपये है। इसके साथ पीकअप वाहन भी जब्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 2,00,000 रुपये है। कुल जुमला मूल्य लगभग 2,77,500 रुपये है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
पुलिस ने बताया कि, अवैध धान परिवहन के संबंध में इस्तगाशा क्रमांक 01/2026, धारा 106 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। जप्त धान और वाहन को अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया हेतु एसडीएम न्यायालय बोड़ला में पेश किया जाएगा।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।