कवर्धा विशेषछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

अरुण साव–भावना बोहरा ने रखी विकसित पंडरिया की नींव, ₹19.94 करोड़ के कार्य शुरू

अरुण साव बोले— भावना बोहरा की जनसेवा से बदली पंडरिया की तस्वीर

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा के लिए शनिवार का दिन विकास के लिहाज से ऐतिहासिक बन गया। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में आयोजित भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका पंडरिया व नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत ₹19 करोड़ 94 लाख 75 हजार के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में करीब 10 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को जनविश्वास और जनसमर्थन का प्रतीक बना दिया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विधायक भावना बोहरा की अनुशंसा पर नगर पालिका पंडरिया को ₹2 करोड़ तथा नगर पंचायत पांडातराई और इंदौरी को ₹1-1 करोड़ की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र की अन्य विकास आवश्यकताओं को भी शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया।

जनसेवा को संकल्प मानने वाली विधायक

सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विधायक भावना बोहरा ने जनसेवा को अपना संकल्प बनाया है। उनके सतत प्रयासों से पंडरिया विधानसभा विकास के नए अध्याय लिख रही है। सड़क, पेयजल, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में जो कार्य आज प्रारंभ हो रहे हैं, वे आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलेंगे।
उन्होंने भावना बोहरा द्वारा संचालित निःशुल्क बस सेवा, निःशुल्क एंबुलेंस सेवा, मोबाइल हेल्थ पैथ लैब और लक्ष्य कोचिंग सेंटर जैसे कार्यों को आमजन के लिए जीवनदायी बताते हुए कहा कि यही कारण है कि जनता उन्हें “एम्बुलेंस वाली दीदी” के नाम से जानती है।

जनता को समर्पित 19 करोड़ से अधिक के कार्य

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा की सेवा का अवसर उन्हें जनता के आशीर्वाद से मिला है और यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा, “आज 19 करोड़ से अधिक के विकास कार्य मैं पंडरिया विधानसभा की जनता को समर्पित करती हूं। मेरा लक्ष्य है कि हर गांव, हर बस्ती और वनांचल क्षेत्र तक विकास की रोशनी पहुंचे।”
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण विकास को नई गति मिली है।

भूमिपूजन और लोकार्पण का विस्तृत लेखा

कार्यक्रम में ₹13 करोड़ 89 लाख 33 हजार के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिनमें नगर पालिका भवन सह व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम, एसएलआरएम सेंटर, चौक-चौराहों का विकास तथा पांडातराई क्षेत्र के दर्जनों अधोसंरचना कार्य शामिल हैं।
साथ ही ₹6 करोड़ 5 लाख 42 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, जिनमें जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल प्रदाय योजनाएं, नवीन तहसील भवन, चौपाटी और विभिन्न चौकों का सौंदर्यीकरण शामिल है।

विकास की गवाही बना जनसमूह

पूर्व विधायक अशोक साहू ने कार्यक्रम को पंडरिया विधानसभा के लिए ऐतिहासिक बताया। नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में पंडरिया निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
पंडरिया विधानसभा में शुरू हुए ये विकास कार्य आने वाले वर्षों में क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक तस्वीर बदलने की मजबूत बुनियाद रखेंगे।

रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार | लेखक | संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading