कवर्धा विशेष

कबीरधाम जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

कवर्धा। कबीरधाम जिला साहू संघ एवं जिले की समस्त तहसीलों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार 9 जनवरी 2026 को दोपहर 1:30 बजे पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में समाजजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री निरेंद्र साहू ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सियाराम साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू, श्री संदीप साहू (कसडोल) सहित समाज के वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारी एवं संरक्षकगण मंचासीन रहे।

इस अवसर पर जिला स्तर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिला अध्यक्ष के रूप में धरमराज साहू, उपाध्यक्ष के रूप में कौशल साहू एवं श्रीमती मनीषा साहू, संगठन सचिव के रूप में लोकचंद साहू एवं श्रीमती कौशिल्या साहू ने शपथ ली। वहीं नवनियुक्त जिला महामंत्री लालचंद साहू, खिलेश्वर साहू एवं जिला कोषाध्यक्ष धर्मराज साहू को भी दायित्व सौंपा गया।

तहसील स्तर पर राधेश्याम साहू (कवर्धा नगर), डॉ. जलेश्वर साहू (पंडरिया), श्रवण साहू (कुंडा), गणेशराम साहू (पिपरिया), सहदेव साहू (कवर्धा ग्रामीण), मीलूराम साहू (बोड़ला), विजय साहू (लोहारा पूर्व) एवं रजेलाल साहू (लोहारा पश्चिम) सहित अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने साहू समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक उत्थान पर जोर दिया। वक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन समाज की प्रगति एवं सद्भाव के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading