कवर्धा विशेष

नवीन बाजार में अतिक्रमण पर नगर पालिका का बुलडोजर एक्शन, अवैध ठेले जब्त

कवर्धा। शहर के नवीन बाजार इलाके में सड़क पर अतिक्रमण कर व्यापार करने वालों के खिलाफ नगर पालिका ने सख्त कार्रवाई की। गुरूतेग बहादुर चौक से रेवाबंद मार्ग और विंध्यवासिनी मार्ग तक सड़क घेरकर बांस-बल्ली और ठेले लगाकर व्यवसाय करने से यातायात बाधित हो रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर पालिका प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापति, पार्षदगण, नगर पालिका अधिकारी, अमला और पुलिस बल मौजूद रहा। अभियान के दौरान ट्रैक्टर, जेसीबी और क्रेन की मदद से सड़क पर रखे गए अवैध ठेलों को हटाया गया और कई ठेले जब्त किए गए। वहीं बांस-बल्ली लगाकर सड़क पर कब्जा कर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को तत्काल हटाया गया।

नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार नवीन बाजार क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण के कारण पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क संकरी होने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे आम नागरिकों को असुविधा हो रही थी। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकान की सीमा में रहकर ही व्यापार करें और सड़क को बाधित न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो जुर्माना, सामग्री जब्ती और कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिल सके।

रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार | लेखक | संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading