कवर्धा विशेषक्राइम सेल

कबीरधाम में अवैध शराब पर कार्रवाई: एक दिन में दो जगह दबिश, 2 आरोपी गिरफ्तार, अटल आवास में सुबह 5 बजे कार्रवाई


कवर्धा। कबीरधाम जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अटल आवास क्षेत्र में सुबह 5 बजे विशेष दबिश के दौरान पांच अन्य संदिग्धों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में की गई। पूरे अभियान का नेतृत्व थाना कवर्धा प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप ने किया।

ट्रांसपोर्ट नगर में घर के सामने बेच रहा था शराब

पहली कार्रवाई ट्रांसपोर्ट नगर कवर्धा में की गई। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मुकेश लहरे (26 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 17, ट्रांसपोर्ट नगर कवर्धा को उसके घर के सामने अवैध देशी प्लेन शराब बेचते हुए पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से 180 एमएल की 32 पौवा देशी प्लेन शराब, कुल 5.760 बल्क लीटर, जिसकी कीमत 2,560 रुपये है, साथ ही 220 रुपये नकद जब्त किए गए। इस मामले में थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

अटल आवास क्षेत्र में शराब बेचने की तैयारी, आरोपी पकड़ा

दूसरी कार्रवाई घुघरी रोड स्थित अटल आवास कवर्धा क्षेत्र में की गई। यहां मुखबीर सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर सफीम खान (19 वर्ष) निवासी घुघरी रोड अटल आवास को अवैध देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा।

आरोपी के पास से 180 एमएल की 33 पौवा देशी प्लेन मदिरा, कुल 5.940 बल्क लीटर, जिसकी कीमत 2,640 रुपये है, और 160 रुपये नकद जब्त किए गए। इस मामले में अपराध क्रमांक 28/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

सुबह 5 बजे विशेष दबिश, 5 संदिग्धों पर कार्रवाई

इसके अलावा अटल आवास क्षेत्र में पुलिस टीम ने सुबह 5 बजे विशेष दबिश अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 5 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।


रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार | लेखक | संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading