KABIRDHAM

कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्यकर्ता जुटें, कैलाश नगर मंडल की विस्तारित बैठक में आह्वान

कवर्धा। शहर के कैलाश नगर मंडल में कांग्रेस की मासिक एवं विस्तारित बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। पार्टी हमेशा आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनता की आवाज बनकर काम करती रहेगी।

कैलाश नगर मंडल अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी इन विषयों को लगातार उठाती रही है और आगे भी जनहित के सवालों पर सक्रिय रहेगी।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी दिए गए। शहर प्रभारी संतोष यादव ने पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं आकाश केशरवानी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा से जुड़ा रहा है। वहीं डॉ. नरेश यदु ने आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर सुझाव दिए।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK