KABIRDHAM

वनांचल के भैंसाओदार में सामूहिक योग: सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास, अबूझमाड़ मल्लखंब टीम ने दी प्रस्तुति

कवर्धा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंडरिया विधानसभा के वनांचल ग्राम भैंसाओदार में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वनांचल क्षेत्र सहित विधानसभा के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन विधायक भावना बोहरा की पहल पर “स्वस्थ आयु के लिए योग” विषय के तहत किया गया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। आयोजन का उद्देश्य लोगों को नियमित योग के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इंडिया गॉट टैलेंट विजेता अबूझमाड़ मल्लखंब टीम की प्रस्तुति रही। टीम ने मल्लखंब योग के विभिन्न करतबों का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। बस्तर क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी टीम की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष उत्साह का माहौल बना दिया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि योग आज केवल भारत की परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर में स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनाव, अनियमित दिनचर्या और बदलती जीवनशैली के बीच योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने का प्रभावी साधन है। सामूहिक योग जैसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल हेल्थ पैथ लैब और निःशुल्क एम्बुलेंस सेवाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

योग कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK