कवर्धा विशेषछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

धान खरीदी व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, हजारों किसानों का धान नहीं खरीदे जाने का दावा

कवर्धा। कबीरधाम जिले में धान खरीदी को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। उपार्जन केंद्रों में अव्यवस्था और बड़ी संख्या में किसानों का धान नहीं खरीदे जाने को लेकर गुरुवार को कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर नारेबाजी करते नजर आए।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश स्तर पर करीब 3 लाख किसानों का धान अब तक नहीं खरीदा गया है। वहीं कबीरधाम जिले में 5 हजार से अधिक किसान अब भी अपनी उपज बेचने से वंचित हैं और रोजाना उपार्जन केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धान खरीदी की अवधि बढ़ाने और किसानों का पूरा धान खरीदे जाने की मांग की गई है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 1 लाख 20 हजार से अधिक किसान पंजीकृत हैं, लेकिन इसके बावजूद हजारों किसानों का धान अब तक नहीं खरीदा गया है।

नवीन जायसवाल ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आगामी दिनों में पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

इधर अपर कलेक्टर विनय पोयाम ने कांग्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा कर मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK