कवर्धा विशेषपब्लिक चॉइस

वर्दी की गरिमा तार-तार: शराब के नशे में अभद्रता पर आरक्षक बर्खास्त

कवर्धा। कबीरधाम जिले में वर्दी की गरिमा को तार-तार करते हुए वर्दी पहनकर शराब पीने और सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार करने के मामले में एक आरक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। विभागीय जांच में आरक्षक पर लगाए गए सभी आरोप सही पाए गए हैं।बर्खास्त किया गया आरक्षक अभिषेक लकड़ा, आरक्षक क्रमांक 126, रक्षित केंद्र कबीरधाम में पदस्थ था।

शोरूम में वर्दी में पहुंचा, कर्मचारियों से की बदसलूकी

विभागीय जांच में सामने आया कि 30 अप्रैल 2025 को आरक्षक अभिषेक लकड़ा वर्दी में शराब के नशे में कवर्धा स्थित सरस्वती शोरूम पहुंचा था। यहां उसने कर्मचारियों और आम नागरिकों के साथ अभद्र व अशोभनीय व्यवहार किया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तस्दीक की, जहां आरक्षक अत्यधिक नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करता पाया गया।

मेडिकल जांच में भी नशे की पुष्टि

हंगामा के बाद जिला अस्पताल में कराए गए चिकित्सकीय परीक्षण में भी आरक्षक के अत्यधिक नशे में होने की पुष्टि हुई।

पहले भी दर्ज है अनुशासनहीनता का रिकॉर्ड

विभागीय जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरक्षक अभिषेक लकड़ा पूर्व में भी शराब सेवन, अनुशासनहीनता और अनाधिकृत अनुपस्थिति के मामलों में दोषी पाया जा चुका है। उसके खिलाफ पहले भी कई बार विभागीय दंड की कार्रवाई की जा चुकी थी।

लगातार लापरवाही पर सख्त फैसला

लगातार अनुशासनहीन आचरण और पुलिस की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने के आधार पर विभाग ने आरक्षक को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और अनुशासनहीनता के मामलों में तीन अन्य आरक्षकों को विभागीय कार्रवाई के बाद सेवा से हटाया जा चुका है।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK