कवर्धा विशेष

यूजीसी के नए कानून के विरोध में उतरा ब्राह्मण समाज, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

कवर्धा। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी के नए कानून के विरोध में कवर्धा में ब्राह्मण समाज खुलकर सामने आ गया है। कवर्धा जिला ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा और कानून पर आपत्ति दर्ज कराई।

ज्ञापन में समाज ने आरोप लगाया कि यूजीसी का नया कानून सामान्य वर्ग के हितों की रक्षा करने के बजाय उनके अधिकारों को प्रभावित करने वाला है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस कानून से शिक्षा और अवसरों के क्षेत्र में असंतुलन पैदा होगा, जिसका नकारात्मक असर आने वाली पीढ़ियों पर पड़ेगा।

ब्राह्मण समाज के वक्ताओं ने कहा कि वे किसी भी वर्ग के विरोध में नहीं हैं, लेकिन सामान्य वर्ग के साथ हो रहे अनदेखे अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि यह कानून समान अवसरों की भावना के विपरीत है।

समाज की मांग है कि केंद्र सरकार यूजीसी के इस नए कानून पर पुनर्विचार करे और इसे तत्काल वापस लिया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आगे और बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।


    Related Articles

    Leave a Reply

    Back to top button

    Discover more from THE PUBLIC NEWS

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading