कवर्धा। कबीरधाम में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। चिल्फी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 15 किलो से ज्यादा गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा, कार और मोबाइल फोन समेत करीब 13 लाख रुपए की मशरूका जब्त की गई है।
जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध टाटा जेस्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में रखे तीन बैगों से 15 पैकेट गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का कुल वजन 15.480 किलोग्राम बताया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब 7 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है।
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर रायपुर के रास्ते उत्तरप्रदेश में सप्लाई करते थे और वहां छोटे पैकेट बनाकर बेचते थे।
गिरफ्तार आरोपियों में हमीरपुर उत्तरप्रदेश के सिचौली पुरवा निवासी इमाम खान उम्र 40 वर्ष, हमीरपुर के ही महताब अहमद उम्र 25 वर्ष, और हरियाणा के गुड़गांव निवासी, वर्तमान में रायपुर में रह रहा मो. रासिक उम्र 29 वर्ष शामिल हैं।
तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।