KABIRDHAM

नगर पालिका अध्यक्षीय कार्यकाल के 100 दिन पूर्ण – उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन, जनसेवा को बताया संकल्प


कवर्धा। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने कार्यकाल के पहले 100 दिन पूर्ण होने पर कवर्धा नगर पालिका कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर अब तक की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर “100 दिन – स्वच्छता, सेवा और समर्पण के” थीम पर आधारित उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया, जिसे कवर्धा की जनता को समर्पित किया गया।

हमारा उद्देश्य – स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री चंद्रवंशी ने कहा कि उनका उद्देश्य कवर्धा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाना है। बीते 100 दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, साथ ही विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और नालियों की सफाई जैसे बुनियादी कार्यों को प्राथमिकता दी गई।

उन्होंने पारदर्शी प्रशासन और जनसहभागिता को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि नगरवासी ही उनकी असली ताकत हैं और ट्रिपल इंजन वाली सरकार—नगर पालिका, राज्य सरकार और केंद्र सरकार—के संयुक्त प्रयासों से कवर्धा को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।

हर रविवार चलाया तालाब सफाई अभियान

स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल के अंतर्गत प्रत्येक रविवार को तालाबों की सफाई जनभागीदारी के साथ की जा रही है। इस अभियान के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास भी किया गया है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

100 दिन – मेहनत 100 प्रतिशत

अध्यक्ष चंद्रवंशी ने कहा, “नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए इन 100 दिनों में हमने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया है। ये 100 दिन कवर्धा के विकास की नई इबारत लिखने के गवाह हैं।”

उन्होंने बताया कि कार्यकाल के पहले 100 दिनों में पारदर्शिता, जन संवाद और सफाई को विशेष प्राथमिकता दी गई है। साथ ही भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वृहद निर्माण कार्य भी प्रारंभ किए गए हैं।

विकास पुस्तिका: जवाबदेही और पारदर्शिता का प्रतीक

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, देवकुमारी चंद्रवंशी, मनहरण कौशिक, राजेन्द्र सलूजा, भाजपा प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, नगर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विमोचित पुस्तिका में 100 दिनों में क्षेत्रवार विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं, सफाई अभियानों एवं जनकल्याण योजनाओं का उल्लेख किया गया है। अध्यक्ष ने कहा, “यह पुस्तिका केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि जनता के प्रति हमारी जवाबदेही का प्रतीक है।”

प्रमुख निर्माण कार्य – भविष्य की दिशा

नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्तमान में जारी निर्माण कार्यों की जानकारी साझा की, जिनमें प्रमुख हैं:

  • हनुमंत वाटिका का निर्माण (करपात्री स्कूल के सामने)
  • चौपाटी निर्माण (नगर पालिका कार्यालय के सामने)
  • फूड पार्क निर्माण (वन विभाग कार्यालय के सामने)
  • शिवाजी चौक का सौंदर्यीकरण
  • अटल परिसर का निर्माण
  • वॉकिंग ट्रैक (करपात्री स्कूल – जिला पंचायत – बीएसएनएल कार्यालय – पीजी कॉलेज मार्ग)
  • पालिका बाजार का निर्माण (पुरानी नगर पालिका परिसर में)
  • घोठिया रोड चौड़ीकरण
  • रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर सड़क निर्माण
  • वार्ड क्रमांक 25 व 26 में पेयजल सुविधा हेतु नई पानी टंकी का निर्माण

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK