विधायक श्री अग्रवाल स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण
कवर्धा। बिलासपुर विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल कबीरधाम प्रवास पर रहेंगे। विधायक श्री अग्रवाल 14 अगस्त रात्रि 8 बजे कार द्वारा बिलासपुर से कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि 10 बजे सर्किट हाउस कवर्धा में आगमन होगा। श्री अग्रवाल 15 अगस्त सुबह 09 बजे जिला मुख्यालय कवर्धा के आचार्यपंथ गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वाजारोहण करेंगे। श्री अग्रवाल परेड का निरीक्षण, सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह में पुरस्कार वितरण के बाद मुख्य अतिथि प्रस्थान करेंगे। विधायक अमर अग्रवाल सुबह 11 बजे अग्रसेन भवन रायपुर रोड़ में अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हांगे। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे कवर्धा से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।