कवर्धा विशेष

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूर्ण, कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त वर्ष 2024 का जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन कवर्धा के स्थानीय आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पर किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज मुख्य समारोह स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण करेंगे। श्री अग्रवाल परेड की सलामी लेंगें और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो, एसडीएम अनुपम टोप्पो सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

प्रतिवर्ष भांति इस वर्ष भी स्वतत्रंता दिवस 15 अगस्त दिन गुरूवार को गरिमामय तरीके से आयोजित होगा। जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे आरंभ होगा। जिला स्तर पर मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पुलिस और नगर सैनिकों की टुकड़ियों द्वारा सलामी दी जाएगी। मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जारी जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। परेड की सलामी 10 टुकड़ियों द्वारा दी जाएगी जिसमें 17 वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल पुरूष-महिला, नगर सेना, फारेस्ट गार्ड, एनसीसी पीजी कॉलेज, एनसीसी विंग पीजी कॉलेज, एनसीसी जेडी स्वामी करपात्री स्कूल, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल और स्वामी आत्मानंद स्कूल के स्काउड गाईड के दल होगें। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर कबीरधाम जिले के 05 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं छत्तीसगढ की कला संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। इस वर्ष रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह परेड का प्रतिनिधित्व करेंगे। द्वितीय कमांडर एसआई त्रिलोक प्रधान होंगे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
THE PUBLIC NEWS
the voice of public

📲 द पब्लिक न्यूज़ WhatsApp Channel से जुड़ें

हर जरूरी खबर और ताजा अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाएं। द पब्लिक न्यूज़ के साथ जुड़े रहें और अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों से हमेशा अपडेट रहें।

📰 आपको यहां मिलेंगी जरूरी खबरें
🏛️ राजनीति और प्रशासन 🚨 क्राइम और पुलिस 📍 स्थानीय खबरें 🎓 शिक्षा और रोजगार 🌾 किसान और ग्रामीण खबरें 💼 कारोबार ⚡ जनसमस्याएं 🎥 वीडियो अपडेट
📲 WhatsApp Channel को Follow / Subscribe कैसे करें?
  1. ऊपर दिए SUBSCRIBE YES या SKIP बटन पर क्लिक करें।
  2. आपका WhatsApp Channel खुलेगा।
  3. Follow / Subscribe बटन पर टैप करें।
  4. अब The Public News की नई खबरें सीधे WhatsApp पर पाएं।

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK