कवर्धा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में गुरुवार सुबह 8 बजे भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया और सलामी ली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, प्रतीक चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार चंद्राकर, आशीष शुक्ला सहित कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गूंजा और वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के दौरान शहीद परिवारों को भी सम्मानित किया गया। कुमारी संगीता मरावी और श्री जितेंद्र नेवले को पुष्पगुच्छ, श्रीफल और साल भेंट कर पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
उत्कृष्ट कार्य के लिए कई पुलिस अधिकारियों और जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में निरीक्षक (अ) वीरेन्द्र सिंह तारन, उप निरीक्षक (अ) युवराज आसटकर, उप निरीक्षक सालिकराम साहू, प्र.आर. 281 प्रवीण मिश्रा, आरक्षक 827 राजकुमार वार्ते, आरक्षक 551 उत्तम चंद्रवंशी, आरक्षक 526 राजेश शिवोपाशक, आरक्षक 751 टेकराम दीवान, आरक्षक 754 कृष्णा धुर्वे, आरक्षक मुकेश चौरिया, आरक्षक 546 दीपक देवांगन, आरक्षक 475 महेश ध्रुव, प्र.आर. 84 मिलाप सिंह और आरक्षक 676 चंद्रशेखर राजपूत शामिल हैं।
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने जिलेवासियों और पुलिस बल को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “शहीदों का बलिदान हमें सदैव कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित रहने की प्रेरणा देता है।”
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।