कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस के दिन जब पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था, कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के धोबघट्टी गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 15 अगस्त की सुबह करीब 11:30 बजे खेत के रास्ते को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते बहसबाजी मारपीट में बदल गई और लाठी-डंडों के साथ तलवार चल गई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी मां और पिता के साथ खेत जा रहा था, तभी गांव के दीपक चंद्रवंशी ने रास्ता रोककर कहा— “मेरे खेत से क्यों गुजरते हो, आज जाने नहीं दूंगा।” इसी दौरान उसने तलवार से बाएं पैर के घुटने के नीचे वार कर दिया। चोट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही पांडातराई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति काबू में ली। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में एहतियातन पुलिस बल द्वारा नजर बनाए हुए है, ताकि दोबारा तनाव न बढ़े।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।