कवर्धा विशेषक्राइम सेल

जंगल में जुए का अड्डा ध्वस्त : कबीरधाम पुलिस की दबिश, आठ जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार

कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस की शाम कबीरधाम पुलिस ने रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम मोतिनपुर जंगल के बीच चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश दी। पुलिस की घेराबंदी में आठ जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार हुए। आरोपियों से ₹1.12 लाख की रकम और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी SI तरन दास दाहरिया के नेतृत्व में सउनि0 रोहित साहू, साइबर टीम सउनि0 संजीव तिवारी, डीआरजी बल सउनि0 दिलीप सोनकर सहित संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी भाग खड़े हुए, लेकिन आठ लोग पकड़ में आ गए।

गिरफ्तार आरोपी

क्रमनाम / पिता का नामउम्रपता
1संजय पिता मुरली अग्रवाल34रेंगाखार, जिला कबीरधाम
2चन्द्रदीप पिता रतीराम पाण्डोलत40दमोह, थाना बिरसा, जिला बालाघाट (म.प्र.)
3उमेश पिता रेकचंद अग्रवाल41रेंगाखार, जिला कबीरधाम
4परसराम पिता महाजन साहूलोहारीडीह, जिला कबीरधाम
5तेजलाल पिता मोहनलाल बढ़ई36दमोह, थाना बिरसा, जिला बालाघाट (म.प्र.)
6चुलेश पिता सालिक यादव30साल्हेसवारा, जिला केसीजी
7कौशिक पिता हरीशचन्द्र सरकार40साल्हेसवारा, जिला केसीजी
8मनीष सिंह पिता देवेन्द्र सिंह कल्चूपरी42मानेगांव, थाना बिरसा, जिला बालाघाट (म.प्र.)

मौके से बरामदगी

  • नकद राशि : ₹54,700
  • मोबाइल फोन : 8 नग (अनुमानित कीमत ₹58,000)
  • अन्य : ताश की गड्डी व प्लास्टिक चटाई

💰 कुल ज़ब्ती : ₹1,12,700

व्यक्तिगत जब्ती में सबसे ज्यादा रकम परसराम से ₹12,400 नगद और ₹7,500 का मोबाइल, जबकि सबसे महंगा मोबाइल (₹8,200) कौशिक सरकार से मिला। कुल जब्ती ₹1,12,700 की हुई।

जमानत पर रिहाई

गवाहों की मौजूदगी में जप्ती कार्यवाही 15 अगस्त की शाम 5:30 बजे की गई। आरोपियों को धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत गिरफ्तार किया गया। चूंकि मामला जमानतीय था, इसलिए सक्षम जमानतदार पेश करने पर सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया।

एसपी का बयान

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने कहा—
“स्वतंत्रता दिवस की शाम को भी कुछ लोग किस्मत आजमाने में लगे थे। हमारी टीम ने समय रहते दबिश देकर इन्हें पकड़ लिया। नकद व मोबाइल समेत ₹1.12 लाख की जब्ती की गई है। सामाजिक बुराई के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।”


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading