कवर्धा विशेषक्राइम सेल

नकली नोटों का खेल: उधारी चुकाने के लिए थमाए 4.50 लाख के जाली नोट, प्रिंटर से छाप रहे थे करंसी

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने नकली नोट तैयार कर उन्हें बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पोंडी चौकी और साइबर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जुलाई 2026 से कलर प्रिंटर के जरिए नकली नोट तैयार कर रहे थे।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब 3.75 लाख रुपए की उधारी लौटाने के नाम पर 4.50 लाख रुपए के नकली नोट एक व्यक्ति को थमा दिए गए। नोटों की जांच में संदेह होने पर उसने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद जांच आगे बढ़ी और नकली नोट छापने वाले नेटवर्क तक पुलिस पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार ग्राम कमराखोल निवासी दिनेश कुमार यादव ने अप्रैल 2026 में घुरवा राम को 3.75 लाख रुपए उधार दिए थे। रकम वापस मांगने पर घुरवा राम ने 9 अगस्त की रात सतीश कुमार के माध्यम से पैसे भेजने की बात कही और पोंडी शराब भट्टी के पास बुलाया।

दिनेश अपने परिचित कैलाश चंद्रवंशी के साथ वहां पहुंचा। सतीश कुमार और उसके साथी ने काले रंग के बैग में रकम दी। बैग खोलकर नोटों की जांच की गई तो 500-500 रुपए के नोट संदिग्ध नजर आए। गिनती करने पर कुल 4.50 लाख रुपए के नोट मिले। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार

पूछताछ में सतीश कुमार से पुलिस को नकली नोट तैयार करने वाले नेटवर्क की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने रामप्रसाद उर्फ रमऊ और घुरवा राम को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 13 जुलाई को कलर प्रिंटर खरीदा था। इसके बाद रामप्रसाद ने नए बस स्टैंड के पास किराए का कमरा लिया। इसी जगह पर रामप्रसाद और घुरवा राम मिलकर नकली नोट तैयार करते थे। सतीश कुमार उनके साथ नकली नोटों की डिलीवरी करने जाता था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से कुल 12.50 लाख रुपए के नकली नोट, कलर प्रिंटर/फोटोकॉपी मशीन, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल टाटा पंच ईवी कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 8 लाख रुपए के नकली नोट मिले, जबकि शिकायतकर्ता को दिए गए 4.50 लाख रुपए के नकली नोट भी जब्त किए गए।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितने नकली नोट तैयार किए और उन्हें जिले में कहां-कहां खपाया। पुलिस के मुताबिक नकली नोटों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।

मामले में चौकी पोंडी थाना बोड़ला में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आम लोगों से संदिग्ध नोट मिलने अथवा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK