कवर्धा। नशे की लत से परेशान एक परिवार ने आखिरकार पुलिस की मदद ली। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने अपने बेटे की नशे की आदत से तंग आकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसका पुत्र नशे का आदी हो चुका है और नशे की पूर्ति के लिए घर का सामान तक बेच रहा है। इससे परिवार आर्थिक संकट के साथ मानसिक तनाव का भी सामना कर रहा था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने युवक को तलाश कर अभिरक्षा में लिया। इसके बाद परिजनों की सहमति से उसे उपचार और काउंसलिंग के लिए नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया, ताकि वह नशे की लत से बाहर निकलकर सामान्य जीवन की ओर लौट सके।
कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार और पुनर्वास के जरिए समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।