KABIRDHAM

कुंडा हायर सेकेंडरी के 2008 बैच का रि-यूनियन: 18 साल बाद मिले सहपाठी, यादों और सम्मान से भावुक हुआ माहौल

कवर्धा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडा, जिला कबीरधाम में वर्ष 2008 में कक्षा 12वीं में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं का भव्य रि-यूनियन कार्यक्रम उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच आयोजित किया गया। करीब 18 वर्षों बाद एक ही मंच पर जुटे पूर्व विद्यार्थियों ने अपने स्कूल जीवन की पुरानी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम में मिलन, सम्मान और अपनत्व का अनोखा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय पहुंचे सभी गुरुजनों के पारंपरिक स्वागत के साथ हुई। पूर्व विद्यार्थियों ने शिक्षकों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया, वहीं मंच तक पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। वर्षों बाद अपने विद्यार्थियों से मिलकर शिक्षक भी भावुक नजर आए।

रि-यूनियन समारोह में वर्ष 2008 बैच के छात्र-छात्राओं ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए और विद्यालय में बिताए गए दिनों को याद किया। कई साथी ऐसे थे जो वर्षों बाद एक-दूसरे से मिल रहे थे। इस दौरान हंसी-मजाक, पुरानी घटनाओं की चर्चा और स्कूल समय की यादों ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम में उस दौर में शिक्षा देने वाले गुरुजनों ने भी अपने अनुभव साझा किए। शिक्षकों ने कुंडा विद्यालय की मिट्टी, यहां के वातावरण और विद्यार्थियों के अनुशासन को याद करते हुए कहा कि इस विद्यालय से जुड़ी स्मृतियां आज भी उनके दिलों में जीवित हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की वर्तमान उपलब्धियों पर खुशी जताई और उन्हें जीवन में आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

समारोह का विशेष आकर्षण श्री वाई. डी. कुलमित्र सर एवं उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत गजल संगीत रहा। मधुर गजल और संगीत की प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया और माहौल को यादगार बना दिया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

पूर्व विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें विद्यालय और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समारोह के दौरान सभी उपस्थित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा की भावनात्मक झलक देखने को मिली।

रि-यूनियन के दौरान सांस्कृतिक और पारिवारिक माहौल भी बना रहा। कार्यक्रम में फोटो सेशन, सामूहिक परिचय, स्मृतियों की चर्चा और सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने परिवारों के साथ शामिल होकर इस आयोजन को और विशेष बना दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिक्षक श्री सी. एस. ध्रुव, श्री आर. एल. पात्रे, श्री सी. एल. चंद्राकार, श्री जी. एस. मक्कड़, श्री वाई. डी. कुलमित्र, श्री के. के. ठाकुर, श्री अश्वनी कुर्रे, श्री आर. एस. साहू, श्री सी. पी. बंजारे, श्री एस. एल. कुर्रे, श्री लालजी चंद्रवंशी, श्री जी. आर. चंद्राकर, श्री के. आर. चंद्राकर, श्री आर. के. साहू, श्री आर. सी. साहू एवं श्री एस. आर. चंद्रवंशी सहित वर्ष 2008 बैच के बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सभी पूर्व विद्यार्थियों ने भविष्य में भी आपसी संपर्क बनाए रखने तथा समय-समय पर ऐसे आयोजनों के माध्यम से मिलते रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि स्कूल के दिन भले पीछे छूट जाते हैं, लेकिन उस दौर की दोस्ती, शिक्षक और यादें जीवनभर दिलों में जीवित रहती हैं।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK