KABIRDHAM

होली पर्व को शांतिपूर्ण मनाने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित

बोड़ला, कबीरधाम | होली एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल, डीएसपी बोड़ला अखिलेश कौशिक, नायब तहसीलदार बोड़ला सुश्री रितु श्रीवास, तथा चौकी प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक विमल लावनिया सहित क्षेत्र के नवनिर्वाचित सरपंच, गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

शांति बनाए रखने की अपील

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित जनसमुदाय से अपील की कि होली एवं ईद पर्व को आपसी भाईचारे और सामंजस्य के साथ मनाया जाए। साथ ही, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के मुख्य बिंदु

  1. रंग-गुलाल का मर्यादित एवं पारंपरिक रूप से प्रयोग किया जाए।
  2. नशे से दूरी बनाकर त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई।
  3. किसी भी प्रकार के विवाद या अप्रिय स्थिति से बचने हेतु आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।
  4. कोई भी विवाद उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस चौकी को सूचना देने हेतु कोटवार एवं नागरिकों को निर्देशित किया गया।

पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क

चौकी प्रभारी विमल लावनिया ने बैठक में उपस्थित सभी ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन हर समय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए तत्पर रहेगा। साथ ही, त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सतत निगरानी रहेगी जारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल तथा डीएसपी बोड़ला अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा पूरे जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत् निगरानी रखी जा रही है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

नागरिकों से सहयोग की अपील

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि त्योहार को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK