CHHATTISGARHCHOICEKABIRDHAM

सीमांकन के लिए 10 महीने से परेशान किसान, राजस्व विभाग की उदासीनता उजागर

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुकदुर तहसील में सीमांकन प्रक्रिया की धीमी गति और लापरवाही से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला पंडरिया निवासी विमल बरगाह का है, जो पिछले 10 महीनों से अपनी भूमि के सीमांकन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।

10 महीने से लंबित सीमांकन प्रक्रिया

विमल बरगाह पिता क्षेमभद्र सिंह बरगाह की ग्राम कूलही डोंगरी में स्थित 1.991 हेक्टेयर भूमि (खसरा नंबर 90, 97, 117, 129) के सीमांकन के लिए 18 मार्च 2024 को नायब तहसीलदार, कुकदुर ने राजस्व निरीक्षक को आदेश जारी किया था। इसके बावजूद, अब तक सीमांकन नहीं किया गया।

विमल बरगाह का कहना है कि उन्होंने कई बार राजस्व निरीक्षक से संपर्क किया, लेकिन हर बार आश्वासन देकर टाल दिया गया। हाल ही में जब उन्होंने फिर से संपर्क किया तो अधिकारी ने फोन ही स्विच ऑफ कर दिया।

सीमांकन प्रक्रिया में अनियमितता और भ्रष्टाचार

कबीरधाम जिले में सीमांकन को लेकर प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार
  • सीमांकन प्रक्रिया अनावश्यक रूप से लंबी खींची जा रही है, जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
  • राजस्व निरीक्षक और संबंधित अधिकारी सीमांकन कार्य में मनमर्जी से देरी कर रहे हैं।
  • कई किसानों का आरोप है कि बिना रिश्वत दिए सीमांकन करवाना मुश्किल हो गया है।
  • प्रशासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के बावजूद सीमांकन कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है।

किसान ने SDM को सौंपा आवेदन

लगातार हो रही अनदेखी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर किसान विमल बरगाह ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पंडरिया को आवेदन सौंपा है और अपनी भूमि का सीमांकन जल्द से जल्द कराने की मांग की है।

प्रशासनिक उदासीनता कब तक?

सीमांकन प्रक्रिया में हो रही देरी और भ्रष्टाचार से सैकड़ों किसान परेशान हैं। किसानों की शिकायतों के बावजूद, प्रशासन की उदासीनता चिंता का विषय है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कदम उठाएगा या फिर किसानों को यूं ही सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पर मजबूर किया जाता रहेगा।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK