CHHATTISGARHCRIMEKABIRDHAM

वनोपज तस्करी पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर लकड़ी का अवैध परिवहन करते ट्रक जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। कबीरधाम जिले में वन संपदा की अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना चिल्फी पुलिस ने अवैध रूप से खैर लकड़ी परिवहन कर रहे एक ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। जब्त लकड़ी और ट्रक की कुल कीमत लगभग 24 लाख रुपये आंकी गई है।

एनएच-30 पर सघन चेकिंग, ट्रक में भारी मात्रा में लकड़ी बरामद

दिनांक 10 मार्च 2025 को थाना चिल्फी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक JH09BC6264 में भारी मात्रा में अवैध रूप से खैर लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) को अवगत कराया गया, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल तथा डीएसपी संजय ध्रुव के निर्देशन में थाना चिल्फी पुलिस टीम ने एनएच-30 पर वाहनों की सघन जांच शुरू की।

इसी दौरान रायपुर-कवर्धा मार्ग से आ रहे ट्रक (JH09BC6264) को रोककर जांच की गई। चालक रंजित सिंह (पिता बलदेव सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी थाना कत्थूनंगल, जिला अमृतसर, पंजाब) से पूछताछ की गई तो वह लकड़ी परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

सरायपाली से लोड की गई थी लकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में चालक ने खुलासा किया कि यह लकड़ी सरायपाली के अविनाश उर्फ सन्नी चांवला द्वारा ट्रक में लोड कराई गई थी। मौके पर धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

जब्त सामग्रियों का विवरण:

  1. ट्रक (JH09BC6264) – कीमत ₹15,00,000
  2. खैर लकड़ी (8.830 क्विंटल) – कीमत ₹9,00,000
  3. आरोपी के दस्तावेज – 02 प्रति
  4. ट्रक का रजिस्ट्रेशन कार्ड

➡ कुल जप्त संपत्ति: ₹24,00,000

वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 10/2025 के तहत धारा 336, 340 बीएनएस एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 42 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शिवेंद्र मोहन उपाध्याय के साथ आरक्षक पंकज यादव, अमन वाहने, पप्पू पनागर, संतोष साहू, सुभाष सोनकर तथा गवाह सुरेश झारिया व अश्वनी कुमार विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK