Blog

रायपुर में ‘पंडरिया सेवा सदन’ की शुरुआत, मरीजों के परिजनों को मिलेगा निःशुल्क ठहरने-भोजन

कवर्धा/रायपुर। पंडरिया विधानसभा से इलाज के लिए रायपुर आने वाले मरीजों के परिजनों को अब ठहरने और भोजन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। विधायक भावना बोहरा ने रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर-2 में “पंडरिया सेवा सदन” की शुरुआत कर इसे जनता को समर्पित किया है। यहां मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए निःशुल्क रहने और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

जानकारी के अनुसार, पंडरिया क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए राजधानी पहुंचते हैं, जहां उनके परिजनों को ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था के लिए आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए सेवा सदन की व्यवस्था शुरू की गई है, ताकि परिवारजन बिना अतिरिक्त दबाव के मरीज के इलाज पर ध्यान दे सकें।

सेवा सदन में स्वच्छ कमरे, भोजन, स्नान-शौचालय, पानी और रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सुविधा का लाभ लेने के लिए दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह पहल क्षेत्र के लोगों की सुविधा और सेवा के संकल्प का हिस्सा है। उनका कहना है कि पंडरिया से आने वाले किसी भी परिवार को रायपुर में असुविधा न हो, यह प्रयास उसी दिशा में किया गया है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। इनमें निःशुल्क बस सेवा, एंबुलेंस, मोबाइल हेल्थ सुविधा और कोचिंग जैसी सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई और अन्य अधोसंरचना से जुड़े कार्य भी जारी हैं।

इस पहल से इलाज के लिए बाहर जाने वाले परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर उन लोगों को जो सीमित संसाधनों के कारण शहरों में ठहरने की व्यवस्था नहीं कर पाते थे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK