कवर्धा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 12 जुलाई को भी उन्होंने उपमुख्यमंत्री के निवास पहुंचकर सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में VSK ऐप में आ रही तकनीकी एवं संचालन संबंधी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया था। साथ ही टीईटी (TET) से संबंधित विभागीय परीक्षा आयोजित करने की मांग भी रखी गई थी।
प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में कार्यकारी जिला अध्यक्ष केशलाल साहू, जिला संयोजक राजेंद्र शर्मा, शंकरपाली, नवीन सिंह ठाकुर, धर्मदास कुर्रे, सरजू नेताम, हरीश धुर्वे, विसर्जन राम साहू, सोम सर, ईश्वरी साह, झुमुक लाल बंछोर, संजय साहू सहित फेडरेशन के कई पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।