कवर्धा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कबीरधाम की जिला पदाधिकारियों एवं 14 मंडलों के अध्यक्षों और महामंत्रियों की परिचयात्मक बैठक शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन एवं जिला संगठन प्रभारी महेश वर्मा की विशेष उपस्थिति में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने की।
बैठक की शुरुआत जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों के परिचय से हुई। इसके बाद सभी पदाधिकारियों का गमछा भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, जिला महामंत्री मुकेश सिंह ठाकुर, विक्की अग्रवाल, महंत गिरी गोस्वामी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा प्रभारी आयुष ठाकुर, सहप्रभारी डॉ. संस्कृति वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीराम साहू, जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी, थानेश्वर जायसवाल सहित जिला एवं मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।