कवर्धा। पंडरिया विकासखंड के दुल्लापुर बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 13 छात्राओं की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी छात्राओं को पेट दर्द, उल्टी और बुखार की शिकायत होने पर तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इनमें चार छात्राओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया, जबकि अन्य छात्राओं का इलाज दुल्लापुर में किया गया।
बीएमओ डॉ. राकेश कुमार प्रेमी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती सभी छात्राओं का उपचार किया गया और फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है।
स्वास्थ्य खराब होने वाली छात्राओं में कोयल पात्रे, राजेश्वरी परस्ते, वर्षा कोशले, अंजू मरावी, प्राची कोशले, दीपशिखा, ओमवती, सोम्या धुर्वे, रंजना धुर्वे, सानू चंद्राकर, शिवानी धुर्वे, लक्ष्मी श्रीवास और भावना धुर्वे शामिल हैं। अधिकांश छात्राओं को पेट दर्द, उल्टी और बुखार की शिकायत थी।
विधायक भावना बोहरा ने ली जानकारी
घटना की जानकारी मिलते ही पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेताओं और अपनी टीम को पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर छात्राओं का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को सभी बच्चों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।