KABIRDHAM

महिला पंचों की जगह पतियों को दिलाई शपथ, सचिव निलंबित!

कवर्धा। जनपद पंचायत पंडरिया के ग्राम पंचायत परसवारा में नवनिर्वाचित पंचों के प्रथम सम्मेलन में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया था, जिसमें महिला पंचों की अनुपस्थिति में उनके पतियों को शपथ दिलाई गई। इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने और सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की।

जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने मामले का संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत परसवारा के सचिव प्रणवीर सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया गया कि सचिव ने अपने पदीय दायित्वों का गंभीर उल्लंघन किया और पंचायत चुनाव प्रक्रिया की गरिमा को ठेस पहुंचाई।

क्या था मामला?

ग्राम पंचायत परसवारा में 3 मार्च को पंच प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इसमें महिला पंचों की अनुपस्थिति में उनके पतियों को शपथ दिलाई गई, जो कि पंचायत नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच शुरू की गई।

निलंबन का आदेश जारी

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पंडरिया द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में सचिव को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई। छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम 1999 के तहत सचिव को निलंबित कर जनपद पंचायत पंडरिया में संलग्न किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

खबर का असर

मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो के कारण यह मामला उजागर हुआ, जिसके बाद प्रशासन को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी। यह घटना ग्रामीण प्रशासनिक तंत्र में पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK