KABIRDHAM

नगर पंचायत पांडातराई को मिली 2 करोड़ 80 लाख की विकास सौगात, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से होंगे 52 निर्माण कार्य

कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत पांडातराई को बड़ी विकास सौगात मिली है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर के लिए कुल 52 अधोसंरचना और विकास कार्यों हेतु ₹2 करोड़ 79 लाख 76 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से नगर में सीसी रोड, नाली, स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट, मुक्तिधाम, मूर्ति स्थापना, टॉप निर्माण, आहता निर्माण सहित कई मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

विधायक भावना बोहरा ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया तथा नगरवासियों को बधाई दी।

विधायक बोहरा ने कहा कि “नगर पंचायत पांडातराई की जनता की सुविधा और विकास हमारी प्राथमिकता है। जनता की मांगों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। नगर को आज 2.79 करोड़ की सौगात मिली है, जिससे विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।” उन्होंने बताया कि हाल ही में नगर में उप तहसील की स्थापना भी की गई है, जो डबल इंजन सरकार की विकास नीति और जनप्रतिबद्धता का प्रतीक है।

विधायक बोहरा ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था में सुधार होगा। इससे जहां नागरिकों को सुविधा मिलेगी, वहीं नगर की आर्थिक प्रगति को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी पांडातराई में पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, सड़क निर्माण, पीएम आवास, बाईपास निर्माण और तहसील कार्यालय स्थापना जैसे अनेक कार्य पूरे किए गए हैं।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

उन्होंने कहा कि “जनता को योजनाओं और सुविधाओं का अधिकतम लाभ दिलाना हमारा लक्ष्य है। पारदर्शी क्रियान्वयन और उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण कार्यों से आज पांडातराई और पंडरिया विधानसभा की तस्वीर बदल रही है। नगर को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।”

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK