कवर्धा। वनभूमि पर अवैध कब्जे की कोशिशें कबीरधाम जिले में लंबे समय से विभाग के लिए चुनौती बनी हुई थीं। लेकिन इस बार पंडरिया वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अपने दृढ़ इरादों और समन्वित कार्रवाई से साफ संदेश दे दिया है कि अब जंगल पर कब्ज़ा करने वालों के लिए कोई जगह नहीं बची।
वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल के निर्देशन और उपवनमंडलाधिकारी सुयश धर दीवान के मार्गदर्शन में शुक्रवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी (पूर्व) महेन्द्र कुमार जोशी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पंडरिया के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई परिसर कोदवा के कक्ष क्रमांक पी.एफ. 519 में की गई, जहाँ वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायतें सामने आई थीं। विभागीय जांच में पाया गया कि ग्राम नागाडबरा (तहसील कुकदूर) निवासी सुखराम पिता फगलू बैगा, बिरसू पिता फगलू बैगा और मंगलू पिता लामू बैगा ने जंगल की भूमि पर अनधिकृत कब्जा किया था। इसके संबंध में पूर्व में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20040/23 और 20040/24 दिनांक 17 अगस्त 2025 को पंजीबद्ध किए जा चुके थे।
कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने संयम और सतर्कता के साथ अतिक्रमण-रोधी अभियान संचालित किया। इसमें प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल देवनाथ सिंह सिदार, संतोष सिंह साकत, दिलीप कुमार चन्द्राकर, जोधन सिंह ठाकुर, वनपाल राम सिंह साहू, सुदर्शन साहू, गौरीशंकर साहू, श्रीराम गुप्ता, पुनाराम धुर्वे, जितेन्द्र चन्द्राकर, कु. उमेश्वरी श्याम एवं श्रीमती सीमा टांडिया (वनरक्षक) सहित विभागीय दैनिक श्रमिकों का विशेष योगदान रहा।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।