BUZZKABIRDHAM

धान खरीदी में बड़ा खेल: 4472 क्विंटल धान गायब, 1.06 करोड़ की हेराफेरी उजागर

कवर्धा। कबीरधाम जिले में धान खरीदी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। भौतिक सत्यापन में तीन उपार्जन केंद्रों—बघर्रा, बाघामुड़ा और रमतला—में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। जांच में कुल 4471.98 क्विंटल धान का हिसाब नहीं मिला, जिसकी कीमत समर्थन मूल्य के आधार पर 1.06 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।

जांच रिपोर्ट के अनुसार तीनों केंद्रों में एक ही पैटर्न सामने आया। ऑनलाइन पोर्टल में धान खरीदी का पूरा रिकॉर्ड और भुगतान दर्ज है, लेकिन मौके पर भौतिक सत्यापन के दौरान उतना धान गोदाम में मौजूद नहीं मिला। हजारों क्विंटल का यह अंतर सीधे तौर पर फर्जी खरीदी और रिकॉर्ड में हेरफेर की ओर इशारा करता है।

बघर्रा केंद्र में 1251.18 क्विंटल धान कागजों में खरीदी दिखाया गया, लेकिन वास्तविकता में स्टॉक नहीं मिला। इस आधार पर करीब 29.64 लाख रुपए का भुगतान उठाया गया। बाघामुड़ा केंद्र में सबसे बड़ी गड़बड़ी सामने आई, जहां 1929.20 क्विंटल धान की कमी मिली, जिसकी कीमत 45.70 लाख रुपए से अधिक है। वहीं रमतला केंद्र में 1291.60 क्विंटल धान का हिसाब नहीं मिला, जिससे 30.60 लाख रुपए का नुकसान सामने आया।

जांच में यह भी सामने आया कि खरीदी प्रभारी और संबंधित कर्मचारियों ने मिलकर रिकॉर्ड में हेरफेर किया। पुराने स्टॉक को नया दिखाना और बिना खरीदी के भुगतान निकालना जैसे तरीके अपनाए गए। रिपोर्ट में इसे सुनियोजित और संगठित आर्थिक अपराध बताया गया है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

धान खरीदी व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना है, लेकिन इस तरह की गड़बड़ी से सीधे किसानों को नुकसान हो रहा है। फर्जी खरीदी के कारण वास्तविक किसानों को भुगतान में देरी और खरीदी में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

संयुक्त जांच टीम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की अनुशंसा की है। साथ ही गड़बड़ी की राशि की वसूली और संबंधित केंद्रों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू करने की बात कही गई है। कलेक्टर न्यायालय में मामले की सुनवाई शुरू हो चुकी है।

वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश केशरवानी ने पूरे जिले के सभी 108 उपार्जन केंद्रों की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े स्तर पर धान खरीदी केंद्रों और राइस मिलरों की मिलीभगत से घोटाला किया जा रहा है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK