कवर्धा। संजीवनी 108 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर आपात स्थिति में जीवनरक्षक साबित हुई। ग्राम जमुनिया निवासी 27 वर्षीय हित कुमारी पति ऋषि मोहले को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला अस्पताल कवर्धा ले जा रहे थे। रास्ते में प्रसव पीड़ा अचानक तेज हो गई, जिसके चलते एंबुलेंस में ही प्रसव कराना जरूरी हो गया।
स्थिति को देखते हुए 108 में तैनात ईएमटी दुर्गा झारिया ने पायलट रामावतार साहू की मदद से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों सुरक्षित रहे। 108 कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचाया, जहां आवश्यक चिकित्सा देखभाल दी गई।
आपात स्थिति में समय पर निर्णय लेने, धैर्य और टीमवर्क के साथ प्रसव कराने के लिए 108 की ईएमटी दुर्गा झारिया और पायलट रामावतार साहू की भूमिका की सराहना परिजनों ने की। उनकी सूझबूझ से रास्ते में आई गंभीर स्थिति को संभालते हुए जच्चा और बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।
कवर्धा 108 जिला अधिकारी कीर्ति कौशिक ने बताया कि प्रशिक्षित ईएमटी और पायलट आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने 108 कर्मचारियों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर लिया गया निर्णय और बेहतर टीमवर्क ऐसे मामलों में बेहद महत्वपूर्ण होता है। साथ ही उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा का उपयोग करने की अपील की।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।