कवर्धा विशेष

54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, 24 सितंबर को भूमिपूजन

कवर्धा। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 54 करोड़ रुपए की लागत से 4 लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। परियोजना का भूमिपूजन 24 सितंबर को नया मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान होगा। प्रस्तावित सड़क रायपुर मार्ग से बिलासपुर मार्ग तक चंद्रयान हॉस्पिटल, कवर्धा शहर होते हुए जोराताल के आगे तक बनाई जाएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के अनुसार, सड़क निर्माण से शहर में आवागमन सुगम होगा और यातायात के दबाव में कमी आएगी। इससे नागरिकों के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

परियोजना के तहत दो स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे। इन्हें कवर्धा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान यानी धर्मनगरी के स्वरूप के अनुरूप विकसित करने की योजना है। इससे शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को कवर्धा की अलग पहचान देखने को मिलेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष ने सड़क परियोजना की स्वीकृति में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों का उल्लेख किया है। उनका कहना है कि यह निर्माण शहर के विकास को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम होगा।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार

भूमिपूजन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद संतोष पांडेय सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही गई है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक गायिका अलका चंद्राकर की लोकगीत प्रस्तुति भी होगी।

कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव के कवर्धा पहुंचने पर शहर में स्वागत-अभिनंदन की भी तैयारी है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK