CHHATTISGARHKABIRDHAM

विधानसभा में गूंजे पंडरिया के विकास के मुद्दे, विधायक भावना बोहरा ने सरकार से मांगे जवाब

फूड पार्क, सड़क निर्माण, उप अभियंता नियुक्ति और सिलाई मशीन योजना पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग

रायपुर/कवर्धा। पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्र के विकास कार्यों और लंबित योजनाओं को लेकर गुरुवार को विधानसभा में सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने फूड पार्क की स्थापना, उप अभियंताओं की नियुक्ति, सड़क निर्माण और मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना से जुड़ी योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर सरकार से जानकारी देने की मांग की।

फूड पार्क: 14 महीने बाद भी प्रक्रिया अधूरी!

भावना बोहरा ने पूछा कि ग्राम कुई (कुकदूर, कबीरधाम) में फूड पार्क की स्थापना के लिए शासकीय भूमि को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को हस्तांतरित किया गया है या नहीं? यदि हां, तो हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हुई है या नहीं? साथ ही, उन्होंने फूड पार्क की स्थापना का कार्य शुरू होने की समय-सीमा भी जाननी चाही।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने जवाब दिया कि ग्राम कुई (कुकदूर, कबीरधाम) में स्थित 11.498 हेक्टेयर शासकीय भूमि का हस्तांतरण किया जा चुका है। हालांकि, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने इस भूमि के प्रयोजन में संशोधन करने के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए कलेक्टर कबीरधाम को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद फूड पार्क स्थापना की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।

भावना बोहरा ने सरकार की धीमी कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि फूड पार्क से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, लेकिन 14 महीनों में भी कार्य शुरू नहीं होना चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग की।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

नगर निकायों में उप अभियंताओं की कमी, विकास कार्य प्रभावित

विधायक बोहरा ने नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई और इंदौरी में उप अभियंताओं की नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि इन निकायों में उप अभियंता का पद कब से रिक्त है, वर्तमान में विकास कार्यों के संचालन के लिए क्या व्यवस्था की गई है, और इन पदों पर स्थायी नियुक्ति कब तक होगी?

सरकार ने जवाब दिया कि:

  • नगर पालिका परिषद पंडरिया में पदस्थ उप अभियंता श्रीमती तेजस्विनी जिरापुरे 23 सितंबर 2024 से मातृत्व अवकाश पर हैं।
  • नगर पंचायत पांडातराई में 13 सितंबर 2024 से और इंदौरी में 6 अक्टूबर 2023 से पद रिक्त है। अभी इन स्थानों पर अन्य निकायों के अभियंताओं को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

भावना बोहरा ने इस पर असंतोष जताते हुए कहा कि अतिरिक्त प्रभार से विकास कार्यों की गति धीमी हो रही है, सरकार को जल्द स्थायी नियुक्तियां करनी चाहिए।

सड़क निर्माण: 2964.26 लाख के टेंडर, लेकिन कब तक पूरा होगा काम?

विधायक बोहरा ने क्षेत्र की सड़कों की स्थिति को लेकर सवाल किया कि बजट वर्ष 2024-25 में लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों के कितने टेंडर जारी किए गए हैं, उनकी कुल राशि कितनी है, और कितने टेंडर खोले जा चुके हैं?

सरकार ने जवाब दिया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 8 सड़क निर्माण कार्यों और 1 भवन निर्माण कार्य के लिए कुल 2964.26 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं।

भावना बोहरा ने इस पर जोर दिया कि सिर्फ टेंडर जारी करना पर्याप्त नहीं है, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कार्य समय पर पूरा हो, ताकि जनता को लाभ मिल सके।

सिलाई मशीन योजना: केवल 3 महिलाओं को मिला लाभ, प्रशिक्षण का प्रावधान नहीं!

महिला सशक्तिकरण की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए भावना बोहरा ने पूछा कि मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के तहत 2022-23 से 2024-25 तक पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में कितनी महिलाओं को सहायता दी गई है? साथ ही, क्या इस योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं को किसी प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाता है?

सरकार का जवाब:

  • वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में केवल 3 महिलाओं को सहायता मिली है (पंडरिया में 2 और सहसपुर लोहारा में 1 महिला को)।
  • इस योजना में लाभान्वित महिलाओं के लिए कोई प्रशिक्षण प्रावधान नहीं है।

भावना बोहरा ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह योजना केवल कागजों तक सीमित रह गई है। यदि महिलाओं को सिलाई मशीन मिल भी रही है, लेकिन उन्हें प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा, तो यह योजना प्रभावी रूप से कैसे सफल होगी? उन्होंने महिलाओं को प्रशिक्षित करने और अधिक लाभार्थियों को शामिल करने की मांग की।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK