CHHATTISGARHKABIRDHAM

जनपद पंचायत बोड़ला अध्यक्ष पद के लिए सद्भावना रवि वर्मा की दावेदारी मजबूत

कवर्धा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो चुका है और नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं। अब जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और जनपद पंचायतों के अध्यक्ष पदों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच, जनपद पंचायत बोड़ला के अध्यक्ष पद की दौड़ में सद्भावना रवि वर्मा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक अनुभव और संगठन में सक्रियता

सद्भावना रवि वर्मा जनपद पंचायत बोड़ला के क्षेत्र क्रमांक 11 से निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं और वे लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे पूर्व में बोड़ला मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रही हैं और वर्तमान में भाजपा जिला कार्यकारिणी की सक्रिय सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। उनके संगठन में अनुभव और क्षेत्र में पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व उनके नाम पर गंभीरता से विचार कर सकता है।

समर्थन जुटाने की कवायद शुरू

बोड़ला जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। सद्भावना रवि वर्मा अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में जुटी हुई हैं। भाजपा के कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी समर्थन उन्हें मिल रहा है। पार्टी के भीतर उनकी स्वच्छ छवि, संगठनात्मक अनुभव और जनता के बीच लोकप्रियता उनके पक्ष को मजबूत बना रही है।

पार्टी नेतृत्व की भूमिका अहम

चूंकि जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होता है, इसलिए निर्वाचित जनपद सदस्यों की राय और पार्टी नेतृत्व का निर्णय महत्वपूर्ण होगा। भाजपा जिला संगठन और वरिष्ठ नेताओं की सहमति से ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

क्षेत्र में विकास के मुद्दे पर सक्रियता

सद्भावना रवि वर्मा ने चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने अपने समर्थकों को भरोसा दिलाया था कि यदि वे जनपद पंचायत में बड़ी भूमिका में आती हैं, तो क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगी।

आने वाले दिनों में होगा फैसला

अब जब जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी तेज हो गई है, तो यह देखना रोचक होगा कि पार्टी नेतृत्व किसे प्राथमिकता देता है। यदि सद्भावना रवि वर्मा को जनपद पंचायत बोड़ला का नेतृत्व सौंपा जाता है, तो इससे न केवल भाजपा संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र में पार्टी की पकड़ भी मजबूत होगी।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK