KABIRDHAM

कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी और 27 पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण 2 मार्च को

शंखनाद, मंत्रोच्चार और भव्य आयोजन का होगा साक्षी कवर्धा शहर

कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी और 27 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 मार्च (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर कवर्धा शहर की जनता साक्षी बनेगी। नगर पालिका के छठवें अध्यक्ष के रूप में चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे, वहीं 27 वार्डों के निर्वाचित पार्षद भी शपथ लेंगे।

पहला निमंत्रण देवी-देवताओं को, मंदिरों में माथा टेका

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने कार्यकाल के शुभारंभ से पहले कवर्धा के आराध्य देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने राजा भोरमदेव मंदिर, श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर, पंचमुखी बुढ़ा महादेव मंदिर और अन्य देवी मंदिरों में मत्था टेककर नगर के विकास और सुंदर कवर्धा की कामना की।

इसके बाद उन्होंने शहर के गणमान्य नागरिकों, समाज प्रमुखों और विभिन्न संस्थाओं को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने का सिलसिला शुरू किया।

सरदार पटेल मैदान में होगा भव्य आयोजन

शपथ ग्रहण समारोह 2 मार्च को सुबह 10 बजे से सरदार पटेल मैदान में आयोजित किया जाएगा।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार
  • कार्यक्रम की शुरुआत भजन संध्या से होगी, जिसे प्रसिद्ध गायक छन्नू निर्मलकर और उनकी टीम प्रस्तुत करेगी।
  • शंखनाद, मंत्रोच्चार और भारत माता की जयघोष के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा।
  • स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देने वाली “स्वच्छता दीदीयों” की विशेष उपस्थिति भी समारोह की शोभा बढ़ाएगी।

राज्य के दिग्गज नेता होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडेय विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

नगरवासियों से की अपील – आइए, ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें

नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। उन्होंने कहा—
“मुझे जिस उम्मीद और विश्वास के साथ शहर का प्रथम नागरिक चुना गया है, उन उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप कवर्धा को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पूरी टीम संकल्पित है। मैं शहर के हर नागरिक से आग्रह करता हूं कि वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाएँ।”

अब कवर्धा नगर पालिका का नया कार्यकाल कैसा होगा, यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन इस भव्य आयोजन को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK