CHHATTISGARHKABIRDHAM

विधायक अमर अग्रवाल ने कवर्धा में किया ध्वजारोहण और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश दिया

कवर्धा। कवर्धा जिला मुख्यालय के आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्र गान एवं पुलिस जवानों की बैंड के राष्ट्रगान के धुन पर राष्ट्रीय सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता एवं शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और उल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड कमांडर आरआई महेश्वर सिंह और सेकेण्ड कमाण्डर त्रिलोक प्रधान के नेतृत्व में 10 परेड दलों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस अवसर पर 17 वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, होम गार्ड, फारेस्ट गार्ड, एनसीसी पीजी कॉलेज, एनसीसी पीजी कॉलेज, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल और स्वामी आत्मानंद के स्काउड गाइड के परेड कमांडरों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। कबीरधाम जिले के 5 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने समारोह में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 76 अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित भी किया। मंच पर मुख्य अतिथि के साथ पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा कलेक्टर जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव विशेष रूप से उपस्थित थे।

परेड में 10 प्लाटून शामिल हुए

स्वतंत्रता दिवस परेड में इस वर्ष कुल 10 टोलियां शामिल हुई। जिसमें सशस्त्र प्लाटून से 17वीं वाहिनी छग बल से प्लाटून कमांडर बसंत राम भगत, जिला पुलिस बल से एसआई सिकंदर कुर्रे, जिला पुलिस बल महिला से एसआई लक्ष्मी नरायण साव, नगर सेना से प्लाटून कमांडर एएसआई कृष्णा चंद्रवंशी, वन विभाग के कमांडर तारकेश्वर यादव, एनसीसी पीजी कॉलेज के कमांडर पुनेश धुर्वे, एनसीसी विंग पीजी कॉलेज आदिति मिश्रा, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल के कमांडर अविनाश सिंह, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल के कमांडर संजित नारंग और स्वामी आत्मानंद के स्काउड गाइड कमांडर बिन्नी ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के परेड में प्रतिनिधित्व किया। परेड के साथ पुलिस बैंड के प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धुर्वे, परमेन्द्र चंदेल, आरक्षक मोहित श्रीवास्तव, साजिद खान, शिवम मंडावी, रूपेन्द्र कुर्रे, मो. इरफान, गोपाल ठाकुर परेड के साथ अपने स्वर दिए।

स्कूली विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

जिला मुख्यालय के पीजी कालेज मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिले के 05 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और ग्रामीण परिवेश पर अधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। समारोह के शुरूआत में अशोका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एरोबिक की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भारतीय लोक संस्कृति, स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, दिशा पब्लिक स्कूल द्वारा देश भक्ति, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय द्वारा देश भक्ति नृत्य पर प्रस्तुति दी।

स्वतत्रंता दिवस पर कबीरधाम जिले के तीन शहीदों के परिवार हुए सम्मानित

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के तीन शहीद जवान आरक्षक श्री झल्लु प्रसाद नेवले के सुपुत्र जितेन्द्र नेवले और शहीद आरक्षक श्री चंद्र सिंह मेरावी की पुत्री कुमारी संगीता मेरावी को मंच पर आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि जवानों ने अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए नक्सली मुठभेंड़ के बाद शहीद हुए है। इसके साथ ही श्री ललित सिंह को भी सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पुरस्कार वितरण –

सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे पहला स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कवर्धा, दूसरा स्थान दिशा पब्लिक स्कूल और तीसरा स्थान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दुर्गावती चौक को पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही सजेस कचहरी पारा और अशोक स्कूल के एरोबिक को संत्वना पुरस्कार दिया गया।

परेड का पुरस्कार वितरण-

आकर्षक मार्च पास्ट सशस्त्र प्लाटून के 17वीं वाहिनी छग सशस्त्र बल को पहला, जिला महिला बल पुलिस को दूसरा और नगर सेना को तीसरा पुरस्कार दिया गया। इसी तरह जूनियर वर्ग में एनसीसी जूनियर बालिका स्वामी करपात्री स्कूल पहला, एनसीसी पीजी कॉलेज बालक विंग दूसरा और स्काउड गाईड स्वामी आत्मानंद स्कूल को तीसरा स्थान दिया गया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी कर्मचारी सम्मानित हुए-

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत 76 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिसमें पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थय, पीडब्लूडी, वन विभाग, विद्युत विभाग, जिला सेनानी नगर सेना, जिला व्यापार एवं उद्योग, आदिमजाति विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल है।

स्वत्रंता दिवस के मुख्य समारोह में पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, कवर्धा जनपद अध्यक्ष इंद्राणी दिनेश चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, मनीराम साहू, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जसबिंदर बग्गा, रामबिलास चंद्रवंशी, रामकृष्ण साहू, ठाकुर पीयूष सिंह, सुरेश दुबे, दुर्गेश ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, रघुनाथ योगी, पन्नलाल चंद्रवंशी, हरीश साहू, सुनील दोशी, विजयपाली, सनत साहू, श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी, सौरभ सिंह, अजय ठाकुर, सौरभ शर्मा, सोनू सिंह, वनमंडलाधिकारी शशिकुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओं संदीप कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह बघेल सहित जनप्रतिनिध, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK