क्राइम सेलछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

फर्जी क्राइम ब्रांच की टीम ने पुजारी के घर में मारा छापा, 1 करोड़ 30 लाख रुपए से भरी पेटी ले उड़े

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी में काली मंदिर के पुजारी के घर फर्जी क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा और घर से 1 करोड़ तीस लाख रुपए से भरी पेटी उठाकर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

पुजारी के गैर मौजूदगी में घर में बोला धावा

जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार मिश्र अपने काली मंदिर में सेवक के रूप में काम करते हैं और साथ ही पूजा पाठ से जुड़े कार्यों के लिए वे अन्य गांव में भी जाते हैं। अपने काम के सिलसिले में 11 अगस्त को वे राजनांदगांव के करीब पास मोहला के मुंदेला गांव गए हुए थे। इस दौरान 13 अगस्त को उन्हे घर से फोन आया कि कुछ लोग क्राइम ब्रांच के नाम पर घुस गए और घर में किसी परिचित विद्या प्रकाश पाण्डे की रखी पेटी को उठा ले गए।

पुजारी ने बताया कि 2 लेडिस और 4 पुरुषों ने मिलकर घर में मौजूद उनकी पत्नी, भाभी और परिजनों को पकड़ कर रोके रखा और सामने रखे पेटी को तोड़ा और फिर दो लोग मिलकर पेटी को उठा ले गए। घटना की जानकारी उन्होंने अपने परिचित को दी तो उन्होंने जानकारी दी की पेटी में उनके जमीन को बेंचने पर मिले 1 करोड़ 30 लाख रुपए रखे थे। जिसके बाद पुजारी ने घटना की शिकायत पुलिस में की।

पुजारी ने बताया कि सकरी गांव के निवासी परिचित विद्या प्रकाश पांडेय ने उनके घर में पेटी रखवाई थी। पाण्डे ने पुजारी से कहा था कि इस पेटी में कुछ जरूरी सामान है, कुछ दिन में आकर वापिस ले जाउंगा। लेकिन उन्होंने पुजारी को इस बात की कोई जानकारी पूर्व में नहीं दी थी कि उसमें इतने राशि है। अब घटना की जानकारी मिलने पर इसका खुलासा हुआ है।

बिलासपुर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि यह मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसके आधार पर मामले में जांच कार्रवाई की जा रही है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK