KABIRDHAM

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कबीरधाम में शान से लहराया तिरंगा

कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीमती सुशीला भट्ट अध्यक्ष जिला पंचायत कबीरधाम ने जिला पंचायत प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट राम कृष्ण साहू सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम संदीप कुमार अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी वा कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी को शुभकामनाएं संदेश देते हुए श्रीमती सुशीला भट्ट अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अनेक यातनाएं सहते हुए सर्वोच्च बलिदान देकर आजादी दिलाई है। हम सब का कर्तव्य है कि हम अपने आजादी के मूल्यों को समझते हुए जिम्मेदारी से कार्यो का निर्वहन करते हुए समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों तक शासन की विभिन्न योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करे। जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75वें वर्षगांठ से आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।इसी क्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने के लिए अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं तथा विभिन्न योजनाओं का संचालन हो रहा है। जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण साहू ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबको मिलकर विकसित भारत का संकल्प पूरा करना है क्योंकि हमारे पूर्वजों ने लंबी लड़ाई लड़कर हमें यह आजादी दिलाई है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम संदीप कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिला स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य अनेक संघर्ष एवं बलिदानों से मिले आजादी के महत्व को समाज में रेखांकित करना है। हम सब का यह प्रयास हो कि हम अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए जिले को सभी योजनाओं में पूर्व की भांति अग्रणी बनाए रखने के लिए सतत प्रयास करते रहे।इस अवसर पर उप संचालक पंचायत राज तिवारी सहित जिला पंचायत एवं समग्र शिक्षा के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK