CHHATTISGARHCRIMEKABIRDHAMWORLD

लापता शिक्षिका की हत्या, लिव इन पार्टनर ने ही घाटी में फेंका लाश, फिर खुद भी लगा दी नदी में छलांग

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. पिछले चार दिनों से लापता शिक्षिका की सड़ी-गली लाश केशकाल घाटी में मिली है. पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच के दौरान चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. शिक्षिका सपना विश्वकर्मा अपने प्रेमी रामा आशीष उपाध्याय के साथ लाइव इन कवर्धा में रहती थी. इस बीच दोनों के बीच विवाद हुआ और प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती को मौत के घाट उतारा और जब पुलिस आरोपी तक पहुंचना चाही तो आरोपी ने बेमेतरा में जाकर शिवनाथ नदी में कूदकर जान दे दी. बताया जा रहा है की दोनों ही शादीशुदा थे.

छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में उलझे इस खौफनाक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस को सीडीआर से महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या को अंजाम देने वाले को सलाखों के पीछे भेज दिया है. कवर्धा के युवती की लाश केशकाल घाटी में मिलने के बाद तत्काल पुलिस हरकत में आई और सबसे पहले दुर्ग में रहने वाले उसके लिव इन पार्टनर को शक के दायरे में रखा. इस बीच पुलिस को कॉल डिटेल्स के रिकार्ड में एक और युवक का पता चला जिससे आरोपी युवक की लगातार बात हो रही थी. पुलिस ने अपनी जांच में सबसे पहले मुख्य आरोपी के साथी को उठाया, जिससे इस पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ.

मुख्य आरोपी के साथी ने पुलिस को बताया कि आशीष उपाध्याय और सपना विश्वकर्मा कवर्धा में किराये का मकान लेकर लिव इन में रहते थे. लेकिन किसी बात को लेकर बीच झगड़ा हो गया और सपना को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया. इस घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी आशीष उपाध्याय और उसका पहले कवर्धा पहुंचे और उन्होंने सपना को अपने साथ गाड़ी में बैठाया और बेमेतरा चले गए, जहां उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए दोनों केशकाल घाटी पहुंचे जहां उन्होंने सपना की लाश को घाटी में फेंका. आरोपियों 1, 2 नहीं बल्कि 3 बार में युवती को इतनी गहराई में फेंका, जिससे किसी राहगीर को लाश की बदबू भी न आए. इसके बाद फिर वहां से दोनों आरोपी वापस दुर्ग लौट आए.

इधर परिजनों ने 8 अगस्त को दशरंगपुर चौकी में सपना विश्वकर्मा की लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. पुलिस ने जब इसकी जांच की तो आशीष उपाध्याय और सपना विश्वकर्मा के लिव इन में रहने की बात का पता चला. फिर पुलिस उस घर में पहुंची जहां दोनों किराये से रहते थे. मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच अक्सर किसी बात को लेकर झगड़ा होता था. फिर वहीं से मकान मालिक ने किराये लेने के लिए आरोपी को फोन लगाया. लेकिन वहीं आरोपी सचेत हो गया कि रेंट के लिए कभी फोन न करने वाले मकान मालिक ने अचानक फोन कैसे कर दिया. इसी बीच कवर्धा के पुलिस हेड कॉन्स्टेबल ने भी आरोपी को फोन किया। हेड कांस्टेबल ने आरोपी को अपना नाम और पद नहीं बताया लेकिन ट्रू कॉलर से आरोपी को पुलिस का पता चल गया. इसके नाद आरोपी को लगा कि उसके किये गए गुनाह का पुलिस को पता चल जाएगा इसलिए उसने अपने पकड़े जाने के डर से शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी, जिसकी लाश बेमेतरा पुलिस ने बरामद किया.

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के साथी को हिरासत में लिया जिससे कड़ी पूछ्ताछ में उसने अपना गुनाह कबुल कर लिया. इस तरह पुलिस ने इस पूरे मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया.

इस पूरे मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में पुलिस इस बात पर भी उलझी रही कि आखिर आरोपी ने अपने ही साथ लिव इन में रहने वाली सपना विश्वकर्मा को मौत के घाट क्यों उतारा. जांच जब आगे बढ़ी तो पुलिस को पता चला कि सपना और आशीष पहले से ही शादीशुदा थे और दोनों शादी करना नहीं चाह रहे थे. क्योंकि लड़का ब्राम्हण था और लड़की लोहार थी. लेकिन ऐसा क्या हुआ दोनों के बीच की लड़के (आशीष) ने उसे मौत के घाट उतार दिया. ये शायद अब रहस्य ही रह जायेगा.

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK