कवर्धा विशेषचर्चा में हैछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना रिकवरी दर के मामले में छत्तीसगढ़ में प्रथम एवं पूरे भारत में दूसरे स्थान पर

कवर्धा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया रिकवरी दर के मामले में छत्तीसगढ़ में प्रथम एवं पूरे भारत में दूसरे स्थान पर है, जहाँ किसानों का बकाया भुगतान व रिकवरी तेजी से हो रहा है। अन्य शक्कर कारखानों के मुकाबले पंडरिया के शक्कर कारखाने में उसकी क्षमता का 81 प्रतिशत यूटिलाइजेशन हो रहा है और 12.78 प्रतिशत रिकवरी है। इसके बावजूद रिकवरी कम होने के तथ्यात्मक कारण निम्नानुसार है राज्य के अन्य कारखाने की तुलना में क्रशिंग जल्दी चालू करना, जल्दी चालू करने से गन्ना पूर्ण रूप से पका नहीं रहता जिससे शक्कर कम बनना एक प्रमुख कारण है।

co 085 वैरिटी के गन्ना में प्लांट गन्ने की कमी आ रही है। जला हुआ गन्ना से भी रिकवरी में कमी आई है। कारखाना बंद होने के दो सप्ताह पहले पेराई सीजन 2023-24 और 2022-23 के अनुसार गुड़ फैक्ट्री में गन्ना जाने से पेराई प्रभावित हुआ जिससे रिकवरी में कमी आई है। गन्ना की पेराई 139.81 हेक्टेयर पिछले सत्र की तुलनात्मक में अधिक की गई है जिससे 43000 मेट्रिक टन अधिक गन्ने की पेराई हुई है जिससे औसत रिकवरी में कमी दर्ज़ हुई है।

वहीं भुगतान की बात की जाए तो गन्ना किसानों का बकाया मूल भुगतान अगस्त 2024 के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण भुगतान करने का लक्ष्य रखा गया है जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकार के शासन में किसानों का भुगतान अधिकतर सितंबर माह तक जाता रहा है।

पिछले 5 सालो में पहली बार 3 लाख मेट्रिक टन से अधिक क्रशिंग हुई है जिससे किसानों क़ो अपना ज्यादा से ज्यादा गन्ना कारखाने में बेचने क़ो मिला है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बताया कि किसानों का भुगतान जल्द से जल्द करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार में कुछ भ्रष्ट नेता और ठेकेदार क्षेत्र की जनता और किसानों को झूठ व फरेब में फंसाकर अपने निजी व राजनैतिक लाभ के लिए जनता को भटकाने का काम कर रहे हैं लेकिन पंडरिया की जनता उनके मंसूबों को पहचान गयी है और वो भावना बोहरा के साथ हैं।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
THE PUBLIC NEWS
the voice of public

📲 द पब्लिक न्यूज़ WhatsApp Channel से जुड़ें

हर जरूरी खबर और ताजा अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाएं। द पब्लिक न्यूज़ के साथ जुड़े रहें और अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों से हमेशा अपडेट रहें।

📰 आपको यहां मिलेंगी जरूरी खबरें
🏛️ राजनीति और प्रशासन 🚨 क्राइम और पुलिस 📍 स्थानीय खबरें 🎓 शिक्षा और रोजगार 🌾 किसान और ग्रामीण खबरें 💼 कारोबार ⚡ जनसमस्याएं 🎥 वीडियो अपडेट
📲 WhatsApp Channel को Follow / Subscribe कैसे करें?
  1. ऊपर दिए SUBSCRIBE YES या SKIP बटन पर क्लिक करें।
  2. आपका WhatsApp Channel खुलेगा।
  3. Follow / Subscribe बटन पर टैप करें।
  4. अब The Public News की नई खबरें सीधे WhatsApp पर पाएं।

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK