भोरमदेव की ऑरेंज ओकलीफ को बनाएं छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली, डीएफओ ने जिलेवासियों से मांगा समर्थन

कवर्धा। छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली के चयन के लिए प्रदेशभर में जनमत संग्रह शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में पाई जाने वाली ऑरेंज ओकलीफ (Orange Oakleaf) को अधिक से अधिक वोट दिलाने की अपील की गई है।
वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल ने कहा कि भोरमदेव अभ्यारण्य अपनी समृद्ध वन संपदा और जैव विविधता के लिए प्रदेशभर में पहचान रखता है। यहां प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली ऑरेंज ओकलीफ तितली जिले की प्राकृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने जिलेवासियों से जनमत संग्रह में बढ़-चढ़कर भाग लेने और ऑरेंज ओकलीफ के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
डीएफओ ने कहा कि ऑरेंज ओकलीफ केवल एक आकर्षक तितली ही नहीं, बल्कि भोरमदेव अभ्यारण्य की समृद्ध जैव विविधता का प्रतीक भी है। उन्होंने लोगों से इस अभियान को परिवार, मित्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक साझा करने का आग्रह किया, ताकि यह तितली छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली बनने का गौरव हासिल कर सके।
तीन तितलियों में होगा चयन
जनमत संग्रह में ऑरेंज ओकलीफ, कॉमन बैंडेड पीकॉक और स्पॉट स्वॉर्डटेल को शामिल किया गया है।
ऐसे करें ऑरेंज ओकलीफ को सपोर्ट
- अपने मोबाइल या कंप्यूटर में नीचे दिए गए लिंक को खोलें।
- Google Form में अपना नाम और आवश्यक जानकारी भरें।
- तीन विकल्पों में से Orange Oakleaf (ऑरेंज ओकलीफ) का चयन करें।
- अंत में Submit बटन पर क्लिक कर अपना वोट दर्ज करें।
- इसके बाद इस लिंक को अपने परिवार, मित्रों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक साझा करें, ताकि भोरमदेव अभ्यारण्य की ऑरेंज ओकलीफ को ज्यादा से ज्यादा समर्थन मिल सके।
वोट करने का लिंक:
https://forms.gle/7Mqa1kBLx4dnFA6b7



