हाईलाइट्स

घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए ज्वाइंट कलेक्टर, लगाया था गजब का दिमाग, पर भारी पड़ गई ACB

हैदराबाद: तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगा रेड्डी जिले के संयुक्त कलेक्टर समेत 2 सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। ACB ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने पदों का दुरुपयोग किया है। X पर एक पोस्ट में ACB के महानिदेशक (DG) सीवी आनंद ने कहा कि ACB ने जाल बिछा कर रंगा रेड्डी जिले के संयुक्त कलेक्टर एमवी भूपाल रेड्डी और वरिष्ठ सहायक वाई मदन मोहन रेड्डी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि आरोप है कि उन्होंने अपने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग किया है।

‘रिश्वत लेने में बरतीं कई सवाधानियां’

आनंद ने कहा कि धरानी पोर्टल से प्रतिबंधित सूची से 14 गुंठा जमीन हटाने के बदले में उन्हें शिकायतकर्ता से 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। ACB महानिदेशक ने बताया कि दोनों ने बिना सामने आए पैसे लेने के लिए कई सावधानियां बरतीं। उन्होंने बताया कि ACB की टीमें एक कदम आगे रहीं और पूरी रात स्ट्रैटिजी बनाकर उन्हें पकड़ लिया। मदन मोहन रेड्डी को 12 अगस्त की रात को संजीवनी वनम के पास गुर्रमगुडा एक्स रोड पर ACB अधिकारियों ने उस समय रंगे हाथ पकड़ा जब उसने अपनी कार में शिकायतकर्ता से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगी और स्वीकार की।

‘कार से बरामद हुई घूस की रकम’

रिश्वत की रकम मदन मोहन रेड्डी की कार से बरामद की गई। पूछताछ के दौरान मदन मोहन रेड्डी ने कबूल किया कि उसने ज्वाइंट कलेक्टर एमवी भूपाल रेड्डी की तरफ से रिश्वत मांगी थी। जब मदन मोहन रेड्डी ने भूपाल रेड्डी को फोन करके रिश्वत की रकम मिलने की जानकारी दी तो ज्वाइंट कलेक्टर ने उसे पेड्डाम्बरपेट ORR में आकर पैसे सौंपने का निर्देश दिया। भूपाल रेड्डी अपनी सरकारी गाड़ी से पेड्डाम्बरपेट ORR के पास एक स्थान पर पहुंचा और मदन मोहन रेड्डी ने सीनियर अधिकारी को रिश्वत की रकम सौंप दी, जिसके बाद ज्वाइंट कलेक्टर की कार से घूस की रकम बरामद की गई।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
THE PUBLIC NEWS
the voice of public

📲 द पब्लिक न्यूज़ WhatsApp Channel से जुड़ें

हर जरूरी खबर और ताजा अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाएं। द पब्लिक न्यूज़ के साथ जुड़े रहें और अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों से हमेशा अपडेट रहें।

📰 आपको यहां मिलेंगी जरूरी खबरें
🏛️ राजनीति और प्रशासन 🚨 क्राइम और पुलिस 📍 स्थानीय खबरें 🎓 शिक्षा और रोजगार 🌾 किसान और ग्रामीण खबरें 💼 कारोबार ⚡ जनसमस्याएं 🎥 वीडियो अपडेट
📲 WhatsApp Channel को Follow / Subscribe कैसे करें?
  1. ऊपर दिए SUBSCRIBE YES या SKIP बटन पर क्लिक करें।
  2. आपका WhatsApp Channel खुलेगा।
  3. Follow / Subscribe बटन पर टैप करें।
  4. अब The Public News की नई खबरें सीधे WhatsApp पर पाएं।

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK