KABIRDHAM

कैलाश नगर मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, बूथ-वार्ड कमेटी गठन पर सहमति

कवर्धा। शहर काँग्रेस के कैलाश नगर मंडल में सोमवार को एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रभारी शिव चौहान तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता तुकेश्वर साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए दीपक ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की जड़ें तभी मजबूत होंगी जब वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन सशक्त होगा। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बैठक में वार्ड एवं बूथ कमेटियों के गठन पर विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में मजबूत टीम का गठन आवश्यक है, जिससे पार्टी की योजनाएं और विचारधारा आम लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा सके। कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाने और लोगों की समस्याओं को समझकर समाधान के प्रयास करने की अपील भी की गई।

शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। आगामी चुनावों को देखते हुए अभी से रणनीति तैयार करना जरूरी है। प्रभारी शिव चौहान ने अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि इसी से पार्टी को सफलता मिलेगी।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

बैठक में तुकेश्वर साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन विस्तार को लेकर सुझाव दिए। निर्णय लिया गया कि जल्द ही सभी वार्डों में बूथ कमेटियों का गठन पूर्ण किया जाएगा तथा नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाएंगी।

बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, धीरज सिंह, बलदाऊ चंद्रवंशी, प्रशांत, संतोष यादव, पुष्पलता जोशी, पूर्णिमा चंद्राकर, रामेश्वरी चौहान, हेमंत ठाकुर, आकाश केशरवानी, रामायण सिन्हा, निमेश चंद्रवंशी, डोमेन, पदुम सेन, अयोध्या साहू, तुलसी राजपूत, मनोज, लता, अंकित चौबे, कौशल्या एवं वर्षा धनकुंवर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK